Jharkhand : रांची में जर्जर पानी की टंकी गिरने से हादसा, मलबे में दबकर हो गई 2 मजदूरों की मौत; 3 को किया गया रेस्क्यू

Bindash Bol

Jharkhand : झारखंड के रांची में एक पुरानी और जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कोतवाली थाने के पीछे स्थित पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर काम कर रहे 2 मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को मलबे से निकाला गया। इसके बाद NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दूसरे शव को बाहर निकाला।

जर्जर टंकी तोड़े जाने के दौरान हुआ हादसा
ये हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पुरानी और जर्जर हो चुकी टंकी को तोड़ने का काम एक महीने से चल रहा था। मजदूर टंकी के पिलर के अंदर की छड़ों को कटर से काट रहे थे। तभी टंकी भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त 5 मजदूर मौके पर मौजूद थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई।

मौके से सुरक्षित बचाए गए 3 लोग

NDRF की 9वीं बटालियन के कमांडेंट मो. सलीम रहीम ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दूसरा शव बरामद किया। उन्होंने आगे कहा, ‘जानकारी मिलते ही हमारी टीम यहां पहुंची और एक शव बरामद किया। यहां 5 लोग थे, जिनमें से 3 को सुरक्षित बचा लिया गया। एक शव पहले सिविल प्रशासन ने रिकवर किया था और दूसरा शव बाद में बरामद किया गया है। शव पुलिस को सौंप दिया गया है।’

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment