Jharkhand Heatwave :झारखंड में भीषण गर्मी का असर, रांची में स्कूल टाइमिंग बदली

Bindash Bol


Jharkhand Heatwave :झारखंड में पिछले दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी स्कूलों को समय सारणी में बदलाव का निर्देश दिया है।

स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की ओर से जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त-गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से कक्षा-8 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से 11ः30 बजे तक और वर्ग 09 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 07ः00 बजे से 12ः00 मध्याह्न तक संचालित करने का निदेश दिया गया है।

21 अप्रैल 2026 के प्रभाव से आदेश लागू

साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश आदेश 21 अप्रैल 2026 के प्रभाव से लागू रहेगा।

21 अप्रैल 2026 के प्रभाव से आदेश लागू

साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश आदेश 21 अप्रैल 2026 के प्रभाव से लागू रहेगा।

रांची का पारा भी 40 डिग्री के पास पहुंचा

झारखंड में पलामू जिले का पारा सोमवार को करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, जमशेदपुर का 41.6, बोकारो का 43.1, चाईबासा का 41.4 और सरायकेला का 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment