Koderma : कोडरमा में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक सम्पन्न, नए सदस्यों को मिला मनोनयन पत्र

Bindash Bol

* राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले— मानवाधिकार हनन के खिलाफ हर पीड़ित को दिलाएंगे न्याय

Koderma :  झुमरी तिलैया | धीरज कुमार
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की कोडरमा जिला इकाई की बैठक रविवार को झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव उदय चंद्र किशोर ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश संयोजक भरत यादव, राष्ट्रीय विधि सचिव आत्मानंद पांडेय तथा प्रदेश कल्याण सचिव दिलीप गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नव-चयनित सदस्यों को मनोनयन पत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकार हनन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा झारखंड में भी इसका मजबूत आधार तैयार हो चुका है। उन्होंने जिला अध्यक्ष धीरज कुमार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे कोडरमा में मानवाधिकार से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से उचित मंच तक पहुंचाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि संगठन झारखंड में तेजी से अपने संगठनात्मक विस्तार के साथ मानवाधिकार संरक्षण के लिए सक्रिय है और कोडरमा में भी इसी उद्देश्य से संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
प्रदेश संयोजक भरत यादव ने कहा कि समाज के जरूरतमंद, वंचित और पीड़ित लोगों की सेवा एवं सहायता करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि मानवाधिकार से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से उठाकर गरीबों, वंचितों और पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

बैठक में जिला महासचिव उदय चंद्र किशोर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, बीरेंद्र पासवान, सुजीत नायक, बीना उरांव, जिला सचिव दीपेश अग्रवाल, जिला कार्यक्रम सचिव आनंद कुमार, कुमार रवि उर्फ प्रदीप रजक, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, दशरथ पासवान, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष ओम शरण उर्फ मनोज दास, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष कुंदन प्रसाद यादव, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कयूम उद्दीन, सत्यम कुमार पंडित, प्रहलाद कुमार मोदी, प्रखंड संगठन सचिव मो. सद्दाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment