Koderma : कोडरमा के डोमचांच में 29 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

Dhiraj Kumar

Koderma : कोडरमा जिला में आत्महत्या करने की घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन युवक व युवतियों द्वारा आत्महत्या करने की घटना से आम लोगों के अलावे पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसी कड़ी में 24 अगस्त की संध्या डोमचांच थाना क्षेत्र के शिवसागर तालाब के समीप एक 25 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर से पूरा इलाका सख्ते में आ गई। मृतिका की पहचान ममता कुमारी उम्र 25 वर्ष पिता लाटो मेहता के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ममता अपने माता-पिता के साथ खेत पर गई हुई थी। जिसके बाद ममता की अचानक तबियत खराब हो गई। जहाँ से ममता के पिता ने उसे घर पहुंचा दिया और वापस फिर खेत पर चला आया। जब ममता के माता-पिता शाम को खेत से लौटा तो देखा की ममता दो तल्ला मकान में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही है। परिजनों के हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और घटना की सूचना डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुमार को दिया। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। इधर घटना की बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी उसका इलाज चल रहा था। जबकि सूत्रों की मानें तो मृतिका की शादी-विवाह को लेकर मानसिक दबाव में थी।
बहरहाल पुलिस घटना को गहनता से जाँच करने में जुट गई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment