Koderma : डोमचांच स्थित सीएम हाइ स्कूल मैदान में कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को डिस्ट्रिक्ट लीग का उद्घाटन मैच आरागारो बनाम गुमोे के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, समाजसेवी राजेंद्र जायसवाल तथा डोमचांच थाना के एसआई रामवृक्ष राम ने किया। 35- 35 मिनट के मैच में मध्यांतर के पूर्व दोनों टीमें बराबर पर रही। वहीं मध्यांतर के बाद गुमो की टीम एक गोल से बढ़त बनाकर मैच अपने नाम करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि कोडरमा जिला में लीग मैच के आयोजन से खिलाड़ियों के बीच से प्रतिभा निकलेगी। साथ ही साथ उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल खेल में असीम संभावनाएं हैं, इन्हें कैरियर के रूप में लेकर युवा तरक्की की राह पर बढ़ सकते हैं। वहीं संगठन के अध्यक्ष असद खान ने कहा कि कोडरमा जिला के फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन हमेशा तत्पर है। वहीं संगठन के सचिव नवनीत ओझा उर्फ बंटी ने कहा कि कोडरमा में फुटबॉल खिलाड़ियों की कमी नहीं है, उन सभी खिलाड़ियों में बेहतर स्किल और जज्बा मौजूद है। उन्हें लीग मैच के माध्यम से आगे भेजा जाएगा। जिससे उनका कैरियर बेहतरीन हो सके।
मौके पर कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष असद खान, सचिव नवनीत ओझा उर्फ बंटी, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, हुसैन अली, सुरेंद्र यादव, भारत बक्शी, रोहित कुमार रघु, राजू यादव, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव, कुलजीत सिंह भाटिया, तौफीक आलम, प्रदीप यादव, सोनू कुमार, संजय यादव, कमलेश यादव, शिवम कुमार, गोलू कुमार, प्रिंस कुमार, जय कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका शुभम कुमार, बाल गोविंद कुमार तथा संतोष कुमार ने निभाई जबकि फोर्थ अंपायर की भूमिका वरिष्ठ रेफरी नागेश्वर राणा ने निभाई।
