National BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी संगठनात्मक और चुनावी रणनीतियों को धार देते हुए अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभव और युवा जोश के संतुलन वाली इस नई टीम में कई दिग्गज चेहरों की दमदार वापसी हुई है, तो कई नए चेहरों को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख नियुक्तियां और अहम बदलाव
स्मृति ईरानी की बड़ी वापसी… पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
वसुंधरा राजे को कमान..
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष और संगठन…. पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन महामंत्री पद की कमान बी. एल. संतोष संभालते रहेंगे, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को सह-संगठन मंत्री बनाया गया है।
पार्टी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (13 नेता)
वसुंधरा राजे
तीरथ सिंह रावत
राम माधव
बैजयंत पांडा
डी. पुरंदेश्वरी
रेखा वर्मा
वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी
भारती प्रवीण पवार
मनप्रीत सिंह बादल
लाल सिंह आर्य
एम. नागराज
तारिक मंसूर
मधुचंद्र कर
राष्ट्रीय महासचिव (8 नेता)
स्मृति ईरानी
विनोद तावड़े
सुनील बंसल
बिप्लब कुमार देब
सतीश पूनिया
गजेंद्र पटेल
हरीश द्विवेदी
संजय भाटिया
राष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव, जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
नड्डा की टीम के कई नेताओं की छुट्टी
नई टीम में कुछ पुराने नेताओं को जगह नहीं मिली है। जेपी नड्डा की टीम में राष्ट्रीय महासचिव रहे अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, तरुण चुग और राधामोहन दास अग्रवाल नई टीम से बाहर हो गए हैं। राष्ट्रीय सचिव पद पर रहे अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओमप्रकाश धुर्वे, रितुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद ताशा और सुरेंद्र नागर को भी नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इसके अलावा नड्डा की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सरोज पांडेय, डीके अरुणा, एम. चुबा राव और अब्दुल्ला कुट्टी भी नई टीम का हिस्सा नहीं हैं। बीजेपी की नई टीम में अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है।
इस पुनर्गठन पर शुभकामना देते हुए कहा गया कि अनुभव और नई ऊर्जा से लैस यह टीम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती देगी और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।