Pakistan Army : TTP का फिर पाकिस्तानी सेना पर हमला, कैप्टन रैंक के अधिकारी समेत 8 जवान मारे

Bindash Bol

Pakistan Army : खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में TTP ने घात लगाकर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया। इस हमले में कैप्टन रैंक के अधिकारी समेत 8 जवान मारे गए है।

रिपोर्ट के मुताबिक 20 सितंबर 2026 (रविवार) को खैबर पख्तूनख्वा के हांगू जिले में टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) से जुड़े आतंकियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कैप्टन रैंक के अधिकारी समेत सुरक्षा कर्मी मारे गए।​

रिपोर्ट  के अनुसार सुरक्षा बलों के काफिले पर हांगू-टाल रोड पर हमला/मुठभेड़ हुई।
8 सुरक्षा कर्मी शहीद हुए, जिनमें दो अधिकारी शामिल हैं…

* कैप्टन अबुजर फारूक (23 साल, गुजरांवाला)

* लेफ्टिनेंट शिराज बाबर (22 साल, चकवाल)

बाकी शहीदों में सिपाही शकील अहमद, सिपाही हमजा, सिपाही मुहम्मद उस्मान अजीज और नॉन-कॉम्बैटेंट गुलाम सज्जाद शामिल थे।
सुरक्षा बलों ने 8 आतंकियों को मार गिराया। ISPR इन्हें “फितना अल-ख्वारिज” (टीटीपी के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द) और “भारतीय प्रायोजित” बताता है।​

कुछ रिपोर्ट्स में सैन्य वाहन में आग लगने का भी जिक्र है। इलाके में सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चल रहा था। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परिवारों से संवेदना जताई।​

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment