Pulkit Mani: कौन है पुलकित मणि जिसने राहुल गांधी के मंच से उड़ाया PM मोदी का मजाक, बवाल के बाद कैंसिल हुआ शो

Bindash Bol

Pulkit Mani: राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सबसे ज्यादा कोई नाम चर्चा में है, तो वो है पुलकित मणि। 19 सितंबर को हुए इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग पुलकित मणि के बारे में जानना चाह रहे हैं। कौन है ये शख्स और क्यों आया चर्चा में? क्या है पूरा मामला?

कौन है पुलकित मणि?

पुलकित मणि एक स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर चर्चा में हैं।
इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और वहां PM मोदी की नकल करने के बाद उनका नाम राजनीतिक विवाद से जुड़ गया है।
पुलकित मणि 2021 से प्रोफेशनली बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन काम कर रहे हैं।
पुलकित लाइव शो, कॉमेडी क्लिप, मिमिक्री और पॉलिटिकल सटायर के जरिये अपनी बात कहते हैं।

पुलकित का स्टैंडअप स्पेशल ‘रॉ हनी’ फरवरी 2026 में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इसे करीब 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
PM मोदी की मिमिक्री के बाद कैंसिल हुआ प्रोग्राम
बता दें कि पीएम मोदी की मिमक्री के बाद पुलकित मणि का नोएडा में होने वाला कॉमेडी शो रद्द होने की खबर सामने आई है।

कॉमेडियन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शो कैंसिल होने की जानकारी दी।
उन्होंने इसके पीछे ‘अनपेक्षित परिस्थितियों’ का हवाला दिया और दर्शकों से माफी मांगते हुए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया।

कुछ रिपोर्ट्स में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में ‘अब अंडरग्राउंड होने का समय’ जैसी बात का भी जिक्र किया गया है।
हालांकि, नोएडा शो रद्द होने का आधिकारिक कारण केवल ‘अनपेक्षित परिस्थितियां’ बताया गया है।

20 सितंबर को होना था पुलकित मणि का शो

पुलकित मणि का ‘ग्रेट हैरेसमेंट’ नाम का कॉमेडी स्पेशल 20 सितंबर को नोएडा में आयोजित होना था। नोएडा के एक स्थानीय इवेंट गाइड में भी यह शो 20 सितंबर की शाम के लिए लिस्टेड था। ऐसे में शो रद्द होने की खबर सामने आने के बाद पुलकित मणि के दर्शकों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलकित मणि राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल करते हुए राजनीतिक व्यंग्य पेश किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। बीजेपी से जुड़े कुछ नेताओं और समर्थकों ने पुलकित मणि के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment