Samajwadi party :  समाजवादी पार्टी तो चाइना का माल, ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं…श्रावस्ती में ओवैसी ने भरी हुंकार

Bindash Bol

* उत्तर प्रदेश की सियासत में गरमाया पारा: श्रावस्ती के भिनगा से ओवैसी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

Samajwadi party : रविवार को उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र श्रावस्ती का भिनगा विधानसभा क्षेत्र बन गया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ में सेंध लगाते हुए बसपा छोड़कर आए कद्दावर नेता दद्दन खां को भिनगा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

ओवैसी के तीखे सियासी बाण

* ​अखिलेश यादव पर तंज: ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा, “जब इस देश में किराए का कमरा किसी कुंवारे को नहीं मिलता, तो फिर इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कुंवारों के हाथ कैसे दे दिया गया भाई?”

* ​बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल: उन्होंने सपा प्रमुख से तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि जब श्रावस्ती में मदरसों और मस्जिदों पर बुलडोजर चल रहा था, तब अखिलेश यादव और उनकी पार्टी कहां छिपी बैठी थी?

* ​सपा को बताया ‘चाइना का माल’: समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए ओवैसी ने तल्ख टिप्पणी की कि यह पार्टी कुछ नहीं, बल्कि “चाइना का माल” है जो ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है।

सपा के मुस्लिम वोट बैंक पर सीधी नजर

​भिनगा विधानसभा सीट पिछले दो चुनावों से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है, जहां मुस्लिम समीकरण सपा की जीत की बड़ी गारंटी रहे हैं। इसी मंच से ओवैसी ने सपा की पारंपरिक नींव पर सीधा प्रहार किया है, जिससे आने वाले चुनावों में समीकरण दिलचस्प होते दिख रहे हैं।

इंडिया गठबंधन और अखिलेश को खुली चेतावनी

​मंच से ओवैसी का गुस्सा इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के प्रति खुलकर सामने आया…

​”हमने इंडिया अलायंस के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, हमने कहा था कि मिलकर लड़ेंगे। लेकिन अखिलेश यादव ने कोई जवाब नहीं दिया। उनको लगता है कि हम खामोश बैठेंगे? अखिलेश बाबू याद रखना, अगर मेरा हाथ दोस्ती के लिए आगे बढ़ सकता है, तो जरूरत पड़ने पर यही हाथ तुम्हारी गिरेबान तक भी पहुंच सकता है।”
​इसके साथ ही ओवैसी ने बातचीत के दरवाजे खुले रखते हुए यह भी दोहराया कि यदि भाजपा को सत्ता से बाहर करना है, तो वे आज भी इंडिया गठबंधन से हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।
​ओवैसी के इस आक्रामक तेवर और खुली चुनौती ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment