Student Protest : ‘झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी पर चुप्पी का नकाब!’

Bindash Bol

स्मृति ईरानी का तीखा प्रहार: ‘AAP के डर से जंतर-मंतर से भागे, हेमंत सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लेते?’

Student Protest :झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा उबल रहा है, वहीं दिल्ली की सियासत में इस मुद्दे ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया है। बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘चयनात्मक राजनीति’ पर सीधा और तीखा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने साफ शब्दों में आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस खुद सरकार में शामिल है, वहां युवाओं के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात पर राहुल गांधी पूरी तरह मौन साधे बैठे हैं।

स्मृति ईरानी के राहुल गांधी पर 4 सीधे और तीखे सवाल

* झारखंड सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं?

स्मृति ईरानी ने सीधे सवाल दागा कि जब झारखंड में JPSC-JSSC के अभ्यर्थी सड़कों पर लाठियां खा रहे हैं और इंसाफ मांग रहे हैं, तो राहुल गांधी राज्य की जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने का साहस क्यों नहीं दिखाते? क्या छात्रों के प्रति उनकी हमदर्दी सिर्फ गैर-बीजेपी शासित राज्यों में ही जागती है?

* केजरीवाल-सिसोदिया के डर से जंतर-मंतर से भागे राहुल

स्मृति ईरानी ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर विपक्ष का आंतरिक बिखराव सामने आ गया। उन्होंने कहा कि यदि वह वाकई विशुद्ध रूप से छात्रों का आंदोलन था, तो राहुल गांधी वहां क्यों नहीं गए? राहुल गांधी को मंच पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिखे। वह आम आदमी पार्टी से दूरी बनाए रखना चाहते थे, जिससे यह साबित होता है कि वह खुद उस मंच को राजनीतिक मान रहे थे।

* चर्चा की चुनौती से किसने खींचे पैर?

बीजेपी महासचिव ने चुनौती भरे अंदाज में पूछा कि जब देश के गृह मंत्री ने सदन और सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की पेशकश की थी, तब राहुल गांधी बातचीत से क्यों भाग खड़े हुए? 

* अमेठी के खस्ताहाल स्कूलों की याद दिलाई

राहुल गांधी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग शिक्षा और छात्रों के हितैषी बनने का दावा करते हैं, उनके सांसद रहते अमेठी के सरकारी स्कूलों में बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर थे। बुनियादी ढांचा और बेंच-डेस्क की व्यवस्था मोदी-योगी सरकार आने के बाद ही संभव हो सकी।

झारखंड में आंदोलन तेज: युवाओं का सड़कों पर महासंग्राम 

​राजभवन से लेकर सचिवालय तक घेराव: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची समेत पूरे राज्य के छात्र लगातार सड़कों पर डटे हुए हैं। हाई कोर्ट के निर्णय आने के बाद छात्र शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने निकले। उस दरमियां जमकर बवाल हुआ। महिला छात्रों के साथ बदसलूकी की गई। मारपीट और लाठी चार्ज में कई छात्र घायल हुए।

​सीबीआई जांच और निष्पक्ष भर्ती की मांग: आंदोलनकारी अभ्यर्थी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, विवादित परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच और छात्रों के साथ न्याय की मांग पर अड़े हैं। 

​विपक्ष की चुप्पी पर छात्रों में आक्रोश: रांची के छात्र अब सवाल उठा रहे हैं कि दिल्ली में छात्र हित की बात करने वाले विपक्षी नेता रांची में धरना दे रहे युवाओं की आवाज सुनने के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे। जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट में जमकर भाग लेने वाले तथाकथित नेता कहां चले गए। क्या उन्हें झारखंड में छात्रों पर हो रहे अत्याचार नहीं दिखाई दे रहा है।

Share This Article
Leave a Comment