Student Protest :रांची में छात्रों के दर्द से पिघला कलाकार का दिल, पीयूष मिश्रा बोले—‘इनकी आंखों में दर्द देखा है’

Bindash Bol

Student Protest : रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच शनिवार को अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा पहुंचे। धरनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात की, उनकी बातें सुनीं और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। धरना स्थल पर उन्होंने अपना फेमस सॉन्ग ‘आरंभ है प्रचंड’ भी सुनाया।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। “उनकी आंखों में दर्द देखा, उनकी मुश्किलें और आंसू देखे… मेरे यहां आने के लिए बस इतना ही काफी था।”

उन्होंने कहा कि “मैं युवाओं से बहुत प्यार करता हूं और उनके साथ खड़ा होने आया हूं।” पीयूष ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से वह अपनी क्षमता के अनुसार छात्रों की मदद कर रहे हैं। आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आंदोलनकारी छात्रों के लिए खाना, चटाई और तिरपाल जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था में भी सहयोग किया जा रहा है।
जब कलाकार की संवेदना आंदोलन की आवाज से जुड़ी, तो रांची के धरनास्थल पर छात्रों को मिला एक नया हौसला।

Share This Article
Leave a Comment