West Bengal : पीएम मोदी की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, CM योगी ने पहनाया भगवा अंगवस्त्र

Bindash Bol

West Bengal : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद BJP के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल हुए. इस दौरान जय श्री राम के जयकारे गूंजे, वहीं, बंगाल के नए मुख्यमंत्री ने भगवा कुर्ता पायजामा पहनकर पहुंचे. इसके जरिए उन्होंने बंगाल में बदलाव के संकेत देने की कोशिश की.

सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. जिसमें एक महिला मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी शामिल हैं. उनके अलावा दिलीप घोष, खुदीराम टुडू, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली.

शुक्रवार 7 मई को कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था. बंगाल में BJP के पर्यवेक्षक अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी. बैठक के बाद अमित शाह मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया. इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सुवेंदु ने ली शपथ

शपथ समारोह में PM मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी 165वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि दी. इसके बाद वे मंच पर मौजूद BJP के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मिले. PM मोदी ने 90 वर्षीय माखनलाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर उन्हें गले लगाया.

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस खास मौके पर सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया. यह दृश्य समारोह का प्रमुख आकर्षण बना और उपस्थित लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया.

कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं. इसके साथ ही चुनावों में हिट रही झालमुड़ी और रसगुल्ले के स्टॉल भी लगाए गए हैं. वहीं, ओडिशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर सुवेंदु अधिकारी की कलाकृति बनाकर बंगाल में वेलकम किया. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो सुवेंदु दादा’.

बंगाल में BJP को कितनी सीटें मिली?

पश्चिम बंगाल में TMC को हराकर BJP ने 207 सीटें हासिल की है. वहीं, सुवेंदु अधिकारी इस जीत में पार्टी के पोस्टर ब्वॉय रहे. उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों से हराया.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment