Deepak Mhaskey : BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक, नई टीम का ऐलान

Bindash Bol

Deepak Mhaskey : BJP ने अपने सांगठनिक ढांचे और डिजिटल मोर्चे पर बड़ा बदलाव करते हुए सोशल मीडिया विभाग की कमान नए हाथों में सौंप दी है। करीब एक दशक तक पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया अभियानों की कमान संभालने वाले अमित मालवीय की जगह अब दीपक म्हस्के को नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

कौन हैं दीपक म्हस्के?

​दीपक म्हस्के लंबे समय से संगठन और डिजिटल अभियानों में सक्रिय रहे हैं….

* राज्य प्रवक्ता और प्रशासनिक अनुभव: वे छत्तीसगढ़ में पार्टी के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

* चुनावी रणनीतिक भूमिका: उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक और प्रचार अभियानों में अहम भूमिका निभाई।

* डिजिटल नेतृत्व: नई जिम्मेदारी के तहत म्हस्के पार्टी की केंद्रीय डिजिटल टीम, नैरेटिव मैनेजमेंट और राष्ट्रीय सोशल मीडिया अभियानों का नेतृत्व करेंगे।

BJP की नई सोशल मीडिया टीम

​पार्टी के डिजिटल अभियानों को गति देने के लिए एक संयोजक और चार सह-संयोजकों की टीम गठित की गईटीम….

* दीपक म्हस्के: सोशल मीडिया संयोजक

* ​प्रीति गांधी: सह-संयोजक

* ​शिवानंद द्विवेदी: सह-संयोजक

* ​आलोक भट्ट: सह-संयोजक

* ​अरुण यादव: सह-संयोजक

मीडिया विभाग में भी नए चेहरे

​सोशल मीडिया के साथ-साथ पार्टी ने अपनी मुख्य मीडिया टीम में भी पुनर्गठन किया है…..

* ​अनिल बलूनी: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक

* ​आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव: मीडिया सह-संयोजक

​नई टीम की घोषणा के बाद अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में सफल होगी।

Share This Article
Leave a Comment