Delhi Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी समर्थन मिल रहा है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हुमा कुरैशी की तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि अभिनेत्री शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में शामिल हुईं। पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह जनता का आंदोलन है और न्याय व जवाबदेही की मांग को लेकर सभी को एकजुट होकर इसका समर्थन करना चाहिए।
जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। इससे पहले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अपनी बात रखी थी। वहीं, वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जता चुकी हैं।