DonaldTrump : आतंकवाद से लड़ाई लड़ने का ढोंग पीटने वाले, दुनिया का चौधरी बनकर बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति का जरा करतूत तो देखिए. दुनिया में घूम घूम कर छोटे-छोटे मुल्कों को धमकाने और नेशन फर्स्ट के नाम पर अमेरिकी हित के लिए काम करने वाले प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप का डबल स्टैंड तो देखिए. …
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को झटका देते हुए पाकिस्तान से हाथ मिला लिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच एक डील साइन हुई है. इसके तहत दोनों ही देश तेल भंडार के विकास को लेकर काम करेंगे. ट्रंप ने इस डील के साथ ही भारत को किनारे कर दिया है. उन्होंने दक्षिण कोरिया को लेकर भी एक अहम ऐलान किया है.ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, ”हमने पाकिस्तान के साथ एक डील की है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडारों के विकास पर मिलकर काम करेंगे. हम ऐसी ऑयल कंपनी का चयन कर रहे हैं जो इस साझेदारी को लीड करेगी. किसे पता, हो सकता है कि पाकिस्तान किसी दिन भारत को भी तेल बेचे!”