Long Weekend Calendar 2026 : वेलकम 2026अगले साल के 12 महीने में कई लॉन्ग वीकेंड, कुल 50 दिन की छुटि्टयां; 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर देखिए

Bindash Bol

  • 2026 का कैलेंडर खोलते ही चौंक जाएंगे आप! 12 लॉन्ग वीकेंड और 8 पर्व शुक्रवार को

Long Weekend Calendar 2026 : क्या आप जानते हैं कि 2026 में कितने लंबे वीकेंड मिल रहे हैं? या कौन-कौन से त्योहार शुक्रवार और सोमवार को पड़ रहे हैं जिससे छुट्टियों का मजा दोगुना हो जाएगा? अगर आप अपने ट्रैवल, परिवार या फेस्टिवल प्लानिंग के लिए तैयारी करना चाहते हैं, तो यह साल आपके लिए खास साबित होने वाला है। साल 2026 में कुल 12 लॉन्ग वीकेंड हैं और 8 प्रमुख पर्व शुक्रवार को पड़ रहे हैं। खास बात यह है कि नवरात्रि 10 दिन लंबा है, जिससे धार्मिक उत्सव और सेलिब्रेशन का मजा लंबा चलने वाला है।

इस बार मिलेंगे 12 शानदार लॉन्ग वीकेंड

2026 में पूरे 12 लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं। खास बात यह है कि 8 बड़े त्योहार शुक्रवार को पड़ रहे हैं। यानी सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेकर आप 3–4 दिन का आराम या ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।

नवरात्रि और बड़े व्रत भी खास

इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से और शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। शारदीय नवरात्रि 10 दिन की रहेगी, जिससे पूजा-पाठ और व्रत करने वालों के लिए यह साल और भी शुभ बन जाएगा।

जनवरी से मार्च तक त्योहारों की बहार

साल की शुरुआत ही त्योहारों से होगी- लोहड़ी (13 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), बसंत पंचमी (23 जनवरी) और फिर महाशिवरात्रि (15 फरवरी)। मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि, ईद और रामनवमी लगातार उत्साह बनाए रखेंगी।

अप्रैल से अगस्त तक छुट्टियों का फायदा

गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), बकरीद (27 मई) के बाद स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार को है। वहीं रक्षाबंधन और जन्माष्टमी शुक्रवार को होने से लॉन्ग वीकेंड का मौका मिलेगा।

अक्टूबर-नवंबर रहेगा सबसे ज्यादा फायदेमंद

2 अक्टूबर गांधी जयंती शुक्रवार, फिर नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीपावली एक के बाद एक आएंगे। त्योहारों और छुट्टियों का यह दौर शॉपिंग और ट्रैवल के लिए सबसे बेस्ट रहेगा। साल के आखिर में गुरुनानक देव जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर, शुक्रवार) पड़ रहा है। यानी साल की आखिरी छुट्टी भी लॉन्ग वीकेंड के साथ मनाने का मौका मिलेगा।

  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, सोमवार
  • लोहड़ी: 13 जनवरी, मंगलवार
  • मकर संक्रांति: 14 जनवरी, बुधवार
  • बसंत पंचमी: 23 जनवरी, शुक्रवार
  • महाशिवरात्रि: 15 फरवरी, रविवार
  • रमजान: 19 फरवरी से
  • होली: 4 मार्च, बुधवार
  • चैत्र नवरात्र: 19 मार्च, गुरुवार – 10 दिन लंबा उत्सव
  • ईद-उल-फितर: 21 मार्च, शनिवार – फेस्टिवल और लॉन्ग वीकेंड का संयोजन
  • रामनवमी: 27 मार्च, शुक्रवार
  • महावीर जयंती: 31 मार्च, मंगलवार
  • गुड फ्राइडे: 3 अप्रैल, शुक्रवार
  • आंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल, मंगलवार
  • बुद्ध पूर्णिमा: 1 मई, शुक्रवार
  • बकरीद: 27 मई, बुधवार
  • गुरु पूर्णिमा: 29 जुलाई, बुधवार
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, शनिवार
  • रक्षाबंधन: 28 अगस्त, शुक्रवार
  • जन्माष्टमी: 4 सितंबर, शुक्रवार
  • गणेश चतुर्थी: 14 सितंबर, सोमवार
  • गांधी जयंती: 2 अक्टूबर, शुक्रवार
  • शारदीय नवरात्र: 11 अक्टूबर, रविवार
  • दशहरा: 21 अक्टूबर, बुधवार
  • करवाचौथ: 29 अक्टूबर, गुरुवार
  • धनतेरस: 6 नवंबर, शुक्रवार
  • दीपावली: 8 नवंबर, रविवार
  • भाई दूज: 11 नवंबर, बुधवार
  • गुरुनानक देव जी: 24 नवंबर, मंगलवार
  • क्रिसमस: 25 दिसंबर, शुक्रवार

कैसे बनाएं छुट्टियों का प्लान?

  • लॉन्ग वीकेंड और त्योहारों को नोट करें।
  • पड़ोसी राज्य या शहर की ट्रिप के लिए जल्दी बुकिंग करें।
  • धार्मिक त्योहारों पर स्पेशल आयोजन और पूजा की योजना बनाएं।
  • शिशु, बुजुर्ग या परिवार के सभी सदस्यों की सुविधा का ध्यान रखें।
Share This Article
Leave a Comment