Pakistan : हाफिज सईद पर एक्शन के सवाल पर भाग खड़े हुए पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ

Bindash Bol

* UNGA में घिरे शहबाज शरीफ: हाफिज सईद पर कड़े सवाल सुन कर खड़े हुए पैर, बिना जवाब दिए भागे पाकिस्तानी PM

Pakistan : न्यूयॉर्क में फजीहत… संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
चुप्पी और फरार… लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज सईद पर कार्रवाई और आतंकवाद को पनाह देने को लेकर पत्रकार ने सवाल दागा, जिसे सुन शहबाज बिना जवाब दिए वहां से खिसक लिए।
एयरपोर्ट पर भी अपमान… न्यूयॉर्क पहुंचते ही उन्हें स्थानीय स्तर पर विरोध और ‘चोर आया’ जैसे पोस्टरों का सामना करना पड़ा था।

​अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ लंबे-चौड़े दावे करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का असली चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। न्यूयॉर्क में आयोजित UNGA बैठक के दौरान भारतीय एजेंसी (ANI) के एक पत्रकार ने उनसे सीधा और कड़ा सवाल पूछ लिया..
​”प्रधानमंत्री जी, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” और साथ ही, “आप लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?”
​इन तीखे और सीधे सवालों को सुनते ही शहबाज शरीफ के होश उड़ गए और वे बिना एक भी शब्द बोले वहां से चुपचाप निकल गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है।

बढ़ती वैश्विक किरकिरी
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया के सामने कटघरे में खड़ा हुआ हो।
इससे पहले एससीओ (SCO) समिट के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा था कि पाकिस्तान को अपने यहां पल रहे आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना होगा।
न्यूयॉर्क पहुंचते ही शहबाज शरीफ की कूटनीति की फजीहत हो गई थी। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए अमेरिका का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा और सड़कों पर लगे ‘चोर आया’ तथा ‘चेरी पॉलिश’ के पोस्टरों ने पाकिस्तानी पीएम की रही-सही साख पर भी पानी फेर दिया।
आतंकवाद के पनाहगार के रूप में पाकिस्तान की यह जगंहासई एक बार फिर साबित करती है कि वैश्विक मंचों पर उनके झूठे दावे अब किसी को भी धोखा नहीं दे पा रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment