* छठे दिन का आगाज 2 मेडल के साथ, TT और स्क्वॉश में मिली सफलता
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन के खेल जारी हैं. आज भारत के लिए एथलेटिक्स, निशानेबाजी, इक्वेस्ट्रियन और वेटलिफ्टिंग में सीधे मेडल दांव पर हैं. इसके अलावा, कबड्डी में भारत की महिला और पुरुष टीमें सेमीफाइनल में फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी. वहीं, महिला हॉकी टीम मेजबान जापान से भिड़ने वाली है.
मेडल टैली में कैसा है हाल?
भारत एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 15वें स्थान पर है. ये इकलौता गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता है. इसमें महिलाओं की 10,000 मीटर इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है. सीमा ने 16 साल बाद भारत को इस इवेंट में मेडल दिलाया है.
एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय
* एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्करा, विदरसा विनोद: शूटिंग — महिला 10मी एयर राइफल टीम – सिल्वर मेडल
* एलावेनिल वलारिवन: शूटिंग — वूमेंस 10मी एयर राइफल – सिल्वर मेडल
* रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों: शूटिंग — मेंस 10मी एयर राइफल टीम – सिल्वर मेडल
* हिमांशु ढिल्लों: शूटिंग — मेंस 10मी एयर राइफल – सिल्वर मेडल
* रुद्रांक्ष पाटिल: शूटिंग — मेंस 10मी एयर राइफल – ब्रॉन्ज मेडल
* सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट — वूमेंस ट्रेडिशन -60किलो – ब्रॉन्ज मेडल
* टीम इंडिया: क्रिकेट — महिला टीम – गोल्ड मेडल
* परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान: शूटिंग — वूमेंस स्कीट टीम – ब्रॉन्ज मेडल
* अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान: शूटिंग — मेंस स्कीट टीम – ब्रॉन्ज मेडल
* जय मीणा: सॉफ्ट टेनिस — मेंस सिंगल्स – ब्रॉन्ज मेडल
* मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग — वूमेंस 49 किलो – सिल्वर मेडल
* टीम इंडिया: बैडमिंटन — मेंस टीम – ब्रॉन्ज मेडल
* सीमा – 10,000 मीटर रेस – ब्रॉन्ज मेडल
* रोशिबिना देवी – वुशू – सिल्वर मेडल
* मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले रेस – सिल्वर मेडल
* अनंत जीत सिंह नरूका-परिनाज धालीवाल – मिक्स्ड स्कीड टीम – ब्रॉन्ज मेडल
* मेंस डबल्स – रोइंग – ब्रॉन्ज मेडल
