UPBJP : यूपी बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक धमाका! 2027 की जंग से पहले पंकज चौधरी की नई टीम का ऐलान

Bindash Bol

* UPBJP : यूपी बीजेपी संगठन की लिस्ट जारी, 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए गए, पूजा पाल और राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

UPBJP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल कर सियासी संदेश दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान करते हुए 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 18 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की है। इस नई टीम को आगामी चुनावी रण के लिए बीजेपी की मजबूत रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा चर्चा सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं विधायक पूजा पाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की हो रही है। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि चुनावी मैदान में सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक मजबूती दोनों पर बराबर फोकस रहेगा।
प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, मोहित बेनीवाल, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, नीरज सिंह, पूजा पाल, अर्चना मिश्रा, आलोक गुप्ता समेत 19 नेताओं को जगह दी गई है। वहीं रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत और संजय राय सहित 8 नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा 18 प्रदेश मंत्रियों की टीम में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव और विजय राजभर जैसे नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने इस सूची के जरिए ओबीसी, दलित, सवर्ण और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
पार्टी नेतृत्व का दावा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व से मंथन और कई दौर की बैठकों के बाद इस नई टीम को अंतिम रूप दिया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ संगठन विस्तार नहीं, बल्कि 2027 के महासंग्राम से पहले बीजेपी का चुनावी रोडमैप है। अब नई टीम पर बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को धार देने और विपक्ष को कड़ी चुनौती देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment