* 2600 मेहमान, 4 से 5 राउंड फायरिंग… गोलीबारी के बाद कैसे मेज के नीचे छिपे लोग
* हमले के बाद बोले ट्रंप… सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई
Donald Trump : वाशिंगटन के होटल हिल्टन में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान फायरिंग की गई है. जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त उस होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे. दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेनालिया ट्रंप भी मौजूद थीं. यह कार्यक्रम वाशिंगटन के पत्रकारों द्वारा आयोजित किया गया था. ट्रंप पहली बार बतौर राष्ट्रपति इसमें शामिल हुए थे. गोलीबारी की इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर बताया कि वे सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया. हमलावर को पकड़ लिया गया है. 30 दिन के भीतर दोबारा कार्यक्रम होगा.

सालाना डिनर का कार्यक्रम
यहां पत्रकारों को सालाना डिनर के लिए बुलाया गया था. यहां राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों से बातचीत भी करते. लेकिन यहां गोलीबारी की घटना हुई. राष्ट्रपति ट्रंप पर पहले भी हमला हो चुका है. फिलहाल, सीक्रेट सर्विस की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं. अब से कुछ ही देर में राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
जब 40 साल पहले इसी होटल में तत्कालीन राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई थी तो जाहिर है कि ये सुरक्षा में बड़ी चूक है. हालांकि ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की इस चूक को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि सीक्रेस सर्विस ने शानदार काम किया है. इस हमले के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं.

क्या निशाने पर थे ट्रंप?
इस घटना को एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है. अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर का सीधा निशाना ट्रंप ही थे या नहीं. FBI और सीक्रेट सर्विस इसकी जांच की जा रही है. हमलावर के मकसद और उसके बैकग्राउंड की जांच की जा रही है. इसके बाद ही असली वजह सामने आएगी. मगर सवाल उठ रहे हैं कि सीक्रेट सर्विस की इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमलावर होटल के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा?FBI के बयान के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर की उम्र 30 साल है. हमलावर कैलिफोर्नियां का रहने वाला है.हमलावर ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की. फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है.
2600 मेहमान, 4 से 5 राउंड फायरिंग… गोलीबारी के बाद कैसे मेज के नीचे छिपे लोग
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान शनिवार रात अचानक फायरिंग हुई. इस घटना से अफरातफरी मच गई. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कार्यक्रम में मौजूद थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. ये घटना हिल्टन होटल में हुई थी. जिसने राष्ट्रपति की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने फौरन ट्रंप को मेज के नीचे छिपा दिया और किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाला. होटल में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे. इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए.बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करीब 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे.

जैसे ही फायरिंग की आवाज आई हॉल में मौजूद लोगों में में भगदड़ मच गई. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई लोगों अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए.वहीं होटल के कर्मचारी और वेटर्स बाहर की ओर भागते दिखे. इधर सुरक्षा बलों ने SOS लाइट के जरिए मेहमानों को भी अलर्ट किया. वहीं एहतियात के तैर पर होटल को खाली कर लिया गया.
हमले के बाद बोले ट्रंप… सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई
घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रेस कॉफ्रेंस की. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि ये घटना पूरी तरह चौंकाने वाली थी. हमलावर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की. जिस पर गोली चली वो सीक्रेट सर्विस एजेंट भी सुरक्षित है. ट्रंप ने कहा कि हमलावर के पास बहुत पावरफुल गन थी. हमलावर को पकड़ लिया गया है. जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है.

ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस प्रेस डिनर का आयोजन स्थल वॉशिंगटन हिल, कोई खास सुरक्षित बिल्डिंग नहीं है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं, उन्हीं पर सबसे ज्यादा हमले होते हैं. ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध हमलावर बीमार और सिरफिरा लग रहा था.
सीक्रेट सर्विस के जवानों ने कैसे बचाया?
ट्रंप ने कहा कि एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन वह इसलिए बच गया क्योंकि उसने एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहनी हुई थी. जिस समय हे हमला हुआ वहां अफरा-तफ़री के बीच, सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत अमेरिकी राष्ट्रपति को घेर लिया. उनके हथियार बाहर निकले हुए थे. सीक्रेट सर्विस के जवान जल्दी से ट्रंप को वहां से हटाकर पीछे के पर्दे के रास्ते बाहर ले गए, जबकि मौके पर मौजूद और लोग टेबल के नीचे दुबक गए.

मिल चुका है टीचर ऑफ द मंथ का अवार्ड
संदिग्ध हमावर कैलिफोर्निया में टीचर है. उसे टीचर ऑफ द मंथ का भी अवार्ड मिल चुका है. अमेरिका में कैलिफोर्निया वो जगह है, जहां के लोग राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों को पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में अमेरिका में ही ट्रंप की नीतियों का इस तरह का विरोध उनके लिए मुश्किलों का बढ़ाने वाला हो सकता है.
फायरिंग के दौरान डिनर में मौजूद प्रमुख हस्तियां
* डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)-अमेरिका के राष्ट्रपति
* मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump)-फर्स्ट लेडी
* जेडी वेंस (JD Vance)-उपराष्ट्रपति
* काश पटेल (Kash Patel)-FBI डायरेक्टर
* ” स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent)-ट्रेजरी सेक्रेटरी
* कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt)-प्रेस सेक्रेटरी
* शॉन डफी (Sean Duffy)- ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी
* तुलसी गब्बार्ड (Tulsi Gabbard)-नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर
* स्टीवन चेउंग (Steven Cheung)-कम्युनिकेशन डायरेक्टर
क्या है व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर?
White House Correspondents’ Dinner एक प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति, वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होते हैं, जहां हल्के-फुल्के अंदाज में राजनीति और मीडिया पर चर्चा होती है।

पहले भी हो चुका है हमला
यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प पर हमला हुआ हो। 2024 में एक चुनावी रैली के दौरान भी उन पर गोली चलाई गई थी। उस घटना में भी वे बाल-बाल बचे थे। ताजा घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि खतरा अब भी टला नहीं है।