INDvsPAK : दीप्ति शर्मा ने खोला पंजा, भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा

Bindash Bol

INDvsPAK : स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के बदौलत भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया। रविवार को बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लिए। वहीं,  एक विकेट शेफाली वर्मा के नाम रहा।

विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 (Womens T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टूर्नामेंट के छठे मैच में भारतीय महिला टीम (India Women) ने पाकिस्‍तान महिला टीम (Pakistan Women) को 64 रन से हराया।

यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया। भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्‍मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन‍ बनाए। ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए। जवाब में पाकिस्‍तान टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई।

जीत के साथ विश्‍व कप का आगाज

दीप्ति शर्मा के 5 विकेट की बदौलत भारतीय महिला टीम ने पाकिस्‍तान महिला टीम को 64 रन से हराया और जीत के साथ विश्‍व कप का आगाज किया। भारत की ओर से श्रीचरणी ने 3 विकेट चटकाए। शेफाली वर्मा के खाते में भी 1 विकेट आया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment